बिजनौर, जून 2 -- बिजनौर। जिले में तीन दिन हुई बारिश व आंधी के बाद मौसम का मिजाज अपेक्षाकृत नरम रहा। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान सामान्य स्तर पर रहने के बावजूद वातावरण में नमी के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। चिपचिपी गर्मी का असर पूरे दिन महसूस किया गया। सोमवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल दिखाई दिए, लेकिन दिन के साथ-साथ सूरज तीखा होता चला गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, उमस बढ़ने लगी। हवा में मौजूद नमी के कारण लोगों को पसीने और बेचौनी का सामना करना पड़ा。 यह भी पढ़ें- बारिश के बाद बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहालदोपहर का मौसम दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही, लेकिन उमस के कारण लोग बार-बार ठंडे पेय पदार्थों और छायादार स्...