पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शनिवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को दोपहर में गर्मी का एहसास होने लगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मार्च के शुरुआत में तापमान में दिनों-दिन बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं। शनिवार को पछुआ हवा 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही। पछुआ हवा बहने से खेतों में नमी की कमी देखी गई। नमी बरकरार रखने के लिए किसान लगातार सिंचाई करने में लगे हुए हैं। आने वाले दिनों में बरसात की संभावना नहीं है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.