वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीते दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुरुवार को मैदानी इलाकों से गुजरने के बाद पछुआ हवा के जोर से ठंड ने फिर रफ्तार पकड़ ली। हालांकि वातावरण में नमी की कमी से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई। अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोनों क्रमश: सामान्य से 2.2 डिग्री कम और 2.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पछुआ हवा के कारण शुक्रवार सुबह कोहरा रहेगा, जबकि दिन में आसमान रहेगा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शनिवार से तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और ठंड का असर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.