अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.5 डिग्री की आई कमी, उमस ने बढ़ाई मुश्किल
रुडकी, जून 1 -- रुड़की, संवाददाता। तापमान में गिरावट दर्ज होने से मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस बनी रही। आईआईटी की कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। तापमान में कमी आने से दिनभर लोगों को लू के थपेड़ों से राहत मिली।मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत और शाम को 45 प्रतिशत दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- तपती धूप में गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई नमी का स्तर बढ़ने से दोपहर के समय लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ा तापमान, उमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.