मधुबनी, जून 20 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना की सलहा पंचायत के अधवारी गांव वार्ड 4 में कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने के समय छिड़ी विवाद में आग से झुलसे राजेंद्र ठाकुर आखिरकार चार दिनों बाद पीएमसीएच में अंतिम सांसे ली। उनकी मौत के बाद घर पहुंची पत्नी मीरा देवी ने प्रतिवादी रहे महेंद्र यादव सहित 11 को नामजद करते हुए उनके पति को पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का अरोप लगाते हुए थाना को आवेदन दिया है। यह भी पढ़ें- अधवारी कांड: चार दिनों बाद आग से झुलसे राजेंद्र ठाकुर की मौतघटना का विवरण उन्होने दिये आवेदन में लिखा है कि 16 जून को करीब दो बजे अपर थानाध्यक्ष, बेनीपट्टी पुलिस बल के साथ घर खाली कराने आये थे। उनके द्वारा घर खाली कराने को कहा गया। वे लोग घर खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और कहा कि उन लोगों के पास इस घर के अलावा न तो...