अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में प्रस्तावित जी-फाइव भवन का निर्माण अभी तक कागजी प्रक्रियाओं में ही उलझा हुआ है। करीब दो साल पहले भेजे गए प्रस्ताव के बावजूद योजना को मंजूरी नहीं मिल सकी है। अगस्त 2025 में सर्वे और निरीक्षण के बाद उम्मीद जगी थी, लेकिन इसके बाद भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) समेत अन्य जरूरी प्रक्रियाएं आगे नहीं बढ़ पाई हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से 17 नवंबर 2023 को तत्कालीन प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने जी-फाइव भवन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। लंबे समय तक कोई कार्रवाई न होने पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस मुद्दे को प्रमुख सचिव के सामने उठाया, जिसके बाद 27 अगस्त 2025 को यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन की टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- भवन-भूखंड के भुगतान का ब्योरा ऑनलाइन...