संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बखिरा झील के विकास को गति नहीं मिल पा रही है। अभी तक किए गए सारे प्रयास फेल हैं। जनपद स्तर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के एक साल बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। पर्यटन विभाग से इको पार्क की स्वीकृति जनवरी 2025 में मिल गई थी। भूमि चिन्हित होने के साथ पूरा आगणन तैयार करके पर्यटन विभाग को भेजा गया था। लेकिन आज तक इसका कार्य शुरू नहीं हो सका है। तत्कालीन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर बखिरा झील के विकास को लेकर बेहतर गम्भीर रहे। उन्होंने वृहद कार्ययोजना तैयार करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें बखिरा झील को इको और एग्रो टूरिज्म के रूप में विकसित करने की योजना शामिल थी। उनके प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग की मुहर लग गई थी। पर्यटन विभाग ने इको पार्क की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.