अधर्म बढ़ने पर ईश्वर लेते हैं अवतार
फतेहपुर, जून 2 -- हथगाम। क्षेत्र के नौबस्ता आश्रम खाकी बाबा की कुटी खरगूपुर बरगला गंगा तट पर स्थित पुरुषोत्तम मास में एक माह चलने वाले कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वेदांती राम बालक दास महाराज के सौजन्य से कलश यात्रा निकाली गई। वहीं सप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण कथा का शुभारंभ पंडित शशि शेखर महाराज मऊरानीपुर ने किया। उन्होंने सुनाया कि पृथ्वी पर जब-जब धर्म की हानि हुई और अत्याचार बढा है तब-तब ईश्वर ने अवतार लिया है और पपियो का संघार किया है। इस मौके पर राजेंद्र कुमार मौर्य, सच्चिदानंद वर्मा, गुरु प्रसाद यादव, आशा द्विवेदी, रश्मि द्विवेदी, कोमल, राजेश कुमार द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.