आगरा, मार्च 13 -- गणेश-दुर्गा महोत्सव कमेटी की ओर से लंगड़े की चौकी, शास्त्री नगर में श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा और श्रीराम जन्म का वर्णन किया गया। कथा व्यास भरत उपाध्याय ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान अपने अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने श्रृंगी ऋषि द्वारा अयोध्या के राजा दशरथ के लिए संपन्न किए गए पुत्रेष्ठि यज्ञ का प्रसंग सुनाया, जिससे भगवान श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का अवतरण हुआ। जैसे ही श्रीराम जन्म का प्रसंग आया, कथा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने खड़े होकर मंगल गीतों और बधाइयों के साथ स्वागत किया। इस दौरान डॉ. दिपेश उपाध्याय, सतीश भारद्वाज, आईएमए अध्यक्ष हरेंद्र गुप्ता, आयोजक लालू जादौन, अंजना शर्मा, गोविंद शर्मा, विष्णु सोलंकी, कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.