समस्तीपुर, जून 12 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र के तेतारपुर मे विष्णु महायज्ञ को लेकर चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार, बाल लीलाओं एवं धर्म स्थापना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अयोध्या धाम से आये कथा वाचक शेषनारायण जी महाराज ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी अत्याचारी कंस के विनाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने और उनकी लीलाओ पर प्रकाश डाला। वही दूसरी ओर कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के लखनपुर मठ मे आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन वृन्दावन से आये कथा वाचक पंडित गीता प...