भभुआ, अक्टूबर 4 -- पेज चार की खबर अधर्म के अंधकार में धर्म का प्रकाश बनेंगे भगवान कल्कि श्रीमद्भागवत कथा में श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने सुनाई कलियुग के अंतिम अवतार की कथा संभल के ब्राम्हण विष्णुयश के घर होगा श्रीहरि का प्राकट्य, देवदत्त अश्व पर सवार होकर करेंगे अधर्म का संहार भभुआ, नगर संवाददाता। परसियां चातुर्मास महायज्ञ स्थल पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीलक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने श्रीहरि विष्णु के 24 अवतारों की कथा के क्रम में कल्कि अवतार का अत्यंत भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। भगवान के इस अंतिम अवतार की कथा सुनकर श्रद्धालु देर तक भक्तिरस में डूबे रहे। स्वामी जी महाराज ने कहा कि भगवान के प्रत्येक अवतार के पीछे सृष्टि के कल्याण और धर्म की रक्षा का उद्देश्य रहा है। जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ा, संतों और सज्जनों ...