मधुबनी, अगस्त 3 -- लदनियां। थाना क्षेत्र के मनहरवा गांव में शनिवार देर रात अधजली युवती की लाश बरामद होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला उस समय सामने आया था जब कुछ लोग युवती का अंतिम संस्कार कर रहे थे और पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार के बयान पर सोमवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि मनहरवा गांव के बधार में नदी किनारे एक युवती के शव को जलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की आहट मिलते ही वहां मौजूद लोग फरार हो गए। पुलिस ने जलती चिता ...