गिरडीह, फरवरी 1 -- बगोदर। विवाहिता का अधजला शव बरामदगी मामले में 12 घंटे तक जांच - पड़ताल की गई। इसमें कई विशेषज्ञ जुटे रहे और कई तकनीकों का सहारा लिया गया। इस बीच घटनास्थल पर देर शाम तक शव पड़ा रहा। जांच - पड़ताल भी चलती रही। अंधेरा होने के कारण विशेषज्ञों को रोशनी के लिए टॉर्च का सहारा लेना पड़ा। इसके साथ ही अधजला शव बरामदगी मामले की गुत्थी सुलझने की संभावना बढ़ गई है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने कहा है कि मामले की छानबीन जारी है। हत्या के कारणों की गुत्थी बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा। पुलिस इसके करीब पहुंच चुकी है। यहां बता दें कि किसी महिला के शव बरामदगी के बाद बगोदर के इतिहास में पहली बार इस तरह से और इतने घंटों तक जांच - पड़ताल चली है। हालांकि मामला संवेदनशील जरूर था और इसी के मद्देनजर पुलिस ने गंभीरता दिखाई और विशेषज्ञों का सहारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.