गिरडीह, अप्रैल 10 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के नारोटांड़ गांव के जंगल में मिले अज्ञात महिला के अधजला शव के मामले की अभी तक गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। दो दिनों से लगातार प्रयास करने के बावजूद अभी तक पुलिस को कोई भी ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है जिसके जरिए अपराधियों तक पहुंचा जा सके और मृतक महिला की पहचान हो सके। इस सिलसिले में गुरुवार को महिला की शिनाख्त करने और अपराधियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ता ( डॉग स्क्वॉयड ) को लेकर पुलिस टीम गिरिडीह से नारोटांड़ जंगल पहुंची है और डॉग स्क्वॉयड की मदद से अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है। जांच के दौरान घटनास्थल से एक थ्री फिफ्टीन गोली का खोखा पाया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने पहले सामूहिक रूप से महिला का बलात्कार किया। फिर महिला को बांधकर किसी गाड़ी से नारोटांड़ जंगल लेकर आया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.