सिमडेगा, दिसम्बर 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज के संस्कृत विभाग में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परम्परा के विविध का आयाम विषय पर किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप मे केओ कॉलेज गुमला की डॉ कंचन कुमारी उपस्थित थी। इसके अलावे प्रो ईशा बेला आदि भी उपस्थित थी। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वैदिक मंडलाचरण के साथ दीप प्रज्वलन हुआ। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर डॉ कंचन कुमारी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा अद्भुत एवं अद्वितीय है। इसे नए रूप में विश्व के समक्ष प्रस्तुत करना है। हमें इसे सुरक्षित रखने के साथ-साथ इसके संवर्धन के लिए भी प्रयासरत रहना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ जितेश पासवान ने की। मंच संचालन दुर्गा कुमारी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.