अद्वितीय संघर्ष, त्याग एवं आदिवासी समाज के उत्थान में भगवान बिरसा का अमूल्य योगदान : उपायुक्त
दुमका, जून 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दुमका के डीसी चौक के पास स्थापित प्रतिमा पर सभी संघ-संगठनों एवं जिले के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण करते हुए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय संघर्ष, त्याग एवं आदिवासी समाज के उत्थान हेतु उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन सामाजिक न्याय, स्वाभिमान, स्वतंत्रता एवं जनसेवा के आदर्शों का प्रतीक है। उनके विचार एवं संघर्ष आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उपायुक्त ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.