सहरसा, जनवरी 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता।आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 129वीं जयंती पर याद किया गया। शुक्रवार को नेताजी सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता मंच के संयोजक मनीष कुमार एवं संचालन मनोज यादव ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ आलोक रंजन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस पराक्रमी, तेजस्वी, अद्भुत एवं अद्वितीय क्रांतिवीर थे।उन्होंने विदेशी धरती पर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर ब्रिटिश हुकूमत को कड़ी चुनौती दी। नेताजी महात्मा गांधी को सम्मानपूर्वक महात्मा कहते थे। वहीं महात्मा गांधी ने ही सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस को नेताजी की उपाधि दी। आज के युवाओं को नेताजी के विचारों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.