गया, जुलाई 2 -- मृगशिरा नक्षत्र के बाद अब अद्रा नक्षत्र भी समाप्ति की ओर है, लेकिन क्षेत्र में अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की रोपनी का समय निकलता जा रहा है, जबकि किसानों का बिचड़ा पूरी तरह तैयार है। बारिश के अभाव में खेतों में नमी नहीं रहने से रोपनी शुरू नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि लगातार पड़ रही तेज धूप के कारण खेतों की बची-खुची नमी भी तेजी से सूख रही है। किसान निरंजन सिंह, रामाधार सिंह, उमेश सिंह, नरेश प्रसाद और जगदीश प्रसाद ने बताया कि पिछले वर्ष अद्रा नक्षत्र के दौरान ही धान की रोपनी शुरू हो गई थी, लेकिन इस बार पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News कई क्षेत्रों में बारिश का इंतजार, उमड़-घुमड़ कर भी बरस नहीं रहे बादल उन्होंने कहा कि मोटर पंप ...