अद्यतन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराए विभाग : समिति
चाईबासा, अगस्त 22 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं क्रियान्वित कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को कहा है। सभापति डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में समिति शुक्रवार को चाईबासा पहुंची। समिति के सदस्य विधायक सुरेश कुमार बैठा भी चाईबासा पहुंचे थे। परिसदन में अध्यक्ष नीरा यादव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान समिति ने आपदा प्रबंधन विभाग को मुआवजा भुगतान सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्य को शत-प्रतिशत शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। वहीं वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जिले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.