अद्भुत संयोग में बनेगा रक्षा बंधन का पर्व
हापुड़, अगस्त 22 -- इस बार रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का यह त्योहार इस बार बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा। बहनें बिना किसी बाधा के पूरे दिन अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी। इसके चलते 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा का कोई व्यवधान नहीं रहेगा। श्रावणी पूर्णिमा पर शतभिषा नक्षत्र, सुकर्मा योग और मीन राशि के चंद्रमा का शुभ संयोग बन रहा है। शुक्रवार और सुकर्मा योग का यह मेल पर्व की शुभता को बढ़ा रहा है। स्थानीय पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर अक्सर भद्रा का प्रभाव रहता है, जिसमें राखी बांधना शास्त्रों के अनुसार वर्जित माना गया है। इस बार भद्राकाल 27 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.