समस्तीपुर, मार्च 2 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड स्थित 5 पंचायतों का विशाल गांव धमौन एक बार फिर अद्भुत, अद्वितीय, अविस्मरणीय, अतुलनीय, अनुपम छाता होली का गवाह बनने जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ परदेस से भी बड़ी संख्या में लोग अपने बंधु बांधवों के साथ धमौन पहुंचे हैं। छाता होली की पूर्व संध्या पर पहली बार सोमवार को सैकड़ो धमौनवासी सुंदर, मनभावन, सुसज्जित विशाल छाते लेकर जब पटोरी प्रखंड परिसर पहुंचे तो वहां छाता होली की लघु छटा निखर आयी। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सुरेश राय, बीडीओ कुमुद रंजन, विभिन्न पंचायत के मुखिया, जनप्रतिनिधि, गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में खूबसूरत अंदाज में होरी व फगुआ गायन किया गया। उनके गीतों पर घंटा लोग झूमते रहे। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम बधाई दी। प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.