अद्धनिर्मित आरसीसी पुल बना किसानों की परेशानी
कटिहार, मई 16 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में मनरेगा योजना के तहत करीब 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी पुल अधूरा रहने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व पुल का निर्माण कार्य तो करा दिया गया। लेकिन आज तक पुल के दोनों छोर पर मिट्टी भराई नहीं कराई गई।जिससे खेतों तक आवागमन और फसल ढुलाई प्रभावित हो रही है।स्थानीय किसानों ने बताया कि बरसात और कीचड़ के कारण पुल का उपयोग करना काफी कठिन हो गया है। इससे कृषि कार्य के साथ-साथ ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही भी बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- मंत्री ने जोंका पुल का लिया जायजा ग्रामीणों ने अधिकारियों एवं ठेकेदार पर मिलीभगत कर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.