बेगुसराय, नवम्बर 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सिमरिया गांव के अजय कुमार की पुत्री अदिति कुमारी का चयन आईएचएफ ट्रॉफी कंटिन्यएण्टल फेज में भारतीय वीमेन यूथ टीम में किया गया है। चयन होने पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बेगूसराय के अध्यक्ष सह विधायक बेगूसराय ने खुशी जताई। यह आयोजन पत्ताया चोंबूरी प्रोविन्स थाईलैंड में 17 नवंबर से 22 नवंबर तक होगा। भारतीय टीम थाईलैंड के लिए रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुई। भारतीय टीम के चयन के लिए एक महीने से कैम्प चल रहा था। इसमें अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। थाईलैंड से खेल कर लौटने पर उन्हें हैंडबॉल संघ के तरफ से स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.