अदिति शर्मा ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में बढ़ाया बरेली कॉलेज का मान
बरेली, सितम्बर 30 -- फोटो : बीएलवाई 71 बरेली।आईएपीटी द्वारा आयोजित एनसीईडब्ल्यूपी-2026 निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें बरेली कॉलेज की छात्रा अदिति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 में से 250 अंक प्राप्त कर इंसेंटिव अवार्ड जीता। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश से नेशनल ईसी रिप्रेजेंटेटिव प्रो. सुंदर सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रतियोगिता का विषय क्वांटम लेगेसी ऑफ एरविन श्रोडिंगर था। पुरस्कारों का वितरण चार से छह अक्तूबर को एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में वार्षिक सम्मेलन में किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. ओपी राय व उप प्राचार्या प्रो. वंदना शर्मा ने अदिति को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- डीएसबी के शोधार्थियों को पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.