अदिति यादव को डीएम-एसपी ने किया सम्मानित
भदोही, अगस्त 24 -- भदोही, संवाददाता। नीट यूजी-2026 में एआईआर-145 हासिल करने वाली अदिति यादव को डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी ने सम्मानित किया। दोनों अफसरों ने जिले की होनहार बेटी को अपने कार्यालय में सम्मानित करते हुए उत्साह बढ़ाया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस परिवार में कार्यरत आरक्षी की होनहार बेटी अदिति यादव ने उक्त परीक्षा में 720 में 690 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-145 हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। अन्य बच्चों को अदिति से सीख लेकर कठिन परिश्रम करना चाहिए, ताकि उनके जो सपने हैं, उसे पूरा कर सकें। अदिति ने अपने दूसरे प्रयास में ही उक्त सफलता हासिल किया। अदिति के पिता सत्येंद्र यादव पुलिस में आरक्षी तथा माता रंजू यादव शिक्षिका हैं। डीएम और एसपी के साथ ही एएसपी ने भी माता-पिता एवं होनहार का उत्साह बढ़ाने का काम किया। उध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.