अदिति कॉरपोरेट लॉयर की जिंदगी छोड़कर फौजी वर्दी चुनी
गुड़गांव, सितम्बर 7 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-31 निवासी अदिति देशवाल ने चेन्नई स्थित प्रतिष्ठित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन प्राप्त किया है। उन्होंने अपने परिवार की चार पीढ़ियों पुरानी सैन्य विरासत को नई ऊंचाई दी है। कॉरपोरेट लॉयर की जिंदगी छोड़कर फौजी वर्दी चुनने की अदिति की यह कहानी संघर्ष और जुनून की मिसाल है। पिता कैप्टन वीपीएस यादव ने बताया कि वर्ष 2001 में एनएसजी में सेवा के दौरान गुरुग्राम में घर बनाया था। माता-पिता की व्यस्त सरकारी सेवाओं के कारण बच्चों के लालन-पालन और संस्कारों की जिम्मेदारी दादा-दादी ने संभाली। अदिति की स्कूली शिक्षा दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से हुई। उसने एलएनयू से बीए, एलएलबी की डिग्री हासिल की। कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद अदिति ने लगभग डेढ़ साल तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.