अदिति की बरामदगी के लिए 20 को सदर थाना के पास होगा प्रदर्शन
रांची, मई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। कोकर क्षेत्र से 18 माह की मासूम अदिति पिछले 10 दिनों से लापता है और अब तक बरामदगी नहीं हो पाई है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के देवेन्द्र नाथ महतो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मां अंकिता पांडे और पिता मनीष पांडे का दुख साझा किया तथा परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान देवेंद्र महतो ने कहा कि एक मासूम बच्ची का इतने दिनों तक लापता रहना कानून-व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। बच्ची की बरामदगी को लेकर 20 मई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार की उम्मीद धीरे-धीरे टूट रही है, लेकिन समाज और प्रशासन को मिलकर अदिति की सकुशल वापसी के लिए पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.