रांची, जून 4 -- रांची। कोकर के खोरहाटोली से लापता डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची अदिति का 27 दिन बाद भी पता नहीं चला। पिता मनीष पांडेय ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भेंट कर इसकी जानकारी दी। राज्यपाल से उन्होंने बच्ची को बरामद कराने का आग्रह किया। इस पर राज्यपाल ने चिंता जताते हुए तत्काल राज्य के मुख्य सचिव से फोन पर बातचीत की और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अदिति की शीघ्र खोजबीन के लिए सभी जरूरी कदम उठाने पर भी जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...