रांची, मई 13 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर की खोरहाटोली से लापता 18 माह की बच्ची अदिति पांडेय का पांचवें दिन बुधवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, रांची पुलिस ने गाड़ीगांव स्थित नाले से जब्त अवशेष की डीएनए जांच के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही जब्त अवशेष के बारे में कुछ पता चल पाएगा। वहीं, अदिति के परिजनों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश भी है। पिता मनीष पांडेय ने कहा कि उनकी पुत्री अदिति नाले में नहीं गिरी है। उसका अपहरण किया गया है। पुलिस अपहरणकर्ताओं को खोजे और उनकी बच्ची को बरामद करे। पिता ने कहा कि बच्ची नाले में गिरी है तो पुलिस उसे खोजकर निकाले। बरामद अवशेष उनकी पुत्री का नहीं है। मां अंकिता पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि पुलिस कहीं से भी उनकी पुत्री को खोजकर लाए। अगर बच्ची नहीं मिलती है तो आंदोलन त...