बाराबंकी, मार्च 20 -- बारांबकी। पवित्र माह रमजान के अंतिम शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज क्षेत्र में पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। इस मौके पर शहर से लेकर तहसील कस्बों और गांवों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज से पहले ही मस्जिदों में लोगों का आना शुरू हो गया था और नमाज के समय तक मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। मस्जिदों में साफ सफाई का विशेष इंतजाम था। वजू करने के लिए पानी की अच्छी व्यवस्था थी। शहर के मोहल्ला बेगमगंज, पीरबटावन, रेलवे स्टेशन, घोसियाना, कचहरी के पास, कटरा सहित कई जगहों पर मस्जिदों में लोगों ने अनुशासन के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर जुमा अलविदा की मुबारकबाद दी।देवा शरीफ, जैदपुर, रामनगर, कुर्सी, सुबेहा, सतरिख सहित आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.