अदालत से बाहर फिर बढ़ा विवाद, पति-पत्नी का समझौता हुआ विफल
कन्नौज, मई 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बाह्य न्यायालय परिसर स्थित सुलह-समझौता केंद्र में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद को सुलझाने का प्रयास अंतिम समय में विफल हो गया। वर्ष 2015 से न्यायालय में विचाराधीन पारिवारिक विवाद में पहले पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया था और दोनों ने साथ रहने की सहमति भी दे दी थी, लेकिन न्यायालय परिसर से बाहर निकलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पुन: विवाद हो गया। इसके बाद मामला फिर से सुलह-समझौता केंद्र पहुंचा, जहां काफी प्रयासों के बावजूद समझौता नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार मीनू तिवारी और उनके पति अनमोल उर्फ पंकज तिवारी के बीच पिछले कई वर्षों से वैवाहिक विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच बढ़ती दूरियों को समाप्त करने के उद्देश्य से न्यायालय ने मामले को सुलह-समझौता केंद्र (मेडिएशन सेंटर) भेजा था। मंगलवार को आयोजित मध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.