नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने अपनी तस्वीर, आवाज समेत अन्य पहचान अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अभिनेता ने अपने नाम, आवाज, तस्वीर और व्यक्तित्व के बिना अनुमति व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए अदालत का रुख किया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति ज्योति सिंह करेंगी। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...