अदालत में हंगामे की रिपोर्ट देगा नगर निगम
लखनऊ, मई 18 -- हाईकोर्ट के आदेश पर वकीलों के चैम्बर तोड़ने के मामले में हुए विवाद की पूरी रिपोर्ट नगर निगम 25 मई को अदालत को देगा। नगर निगम ने साफ कहा है कि अब तक हुई पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 25 मई को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट में तोड़े गए चैम्बर का ब्योरा, अभियान के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन और वकीलों की ओर से किए गए हंगामे, पथराव की जानकारी भी शामिल होगी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 100 चैम्बर और अवैध निर्माण गिराए जा चुके हैं। हालांकि निबंधन कार्यालय के पास बने 50 से ज्यादा निर्माण अभी भी नहीं हटाए जा सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे विरोध, पथराव और हंगामे के कारण कार्रवाई बीच में रोकनी पड़ी। यह भी पढ़ें- वकीलों ने नुकसान की डर से खुद खाली किए चैम्बरवीडियो और फोटोग्राफी भी होगी अदालत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.