गाज़ियाबाद, जून 9 -- -छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मुकदमे में पिता के साथ कोर्ट पहुंची थी किशोरी -आरोपी ने सच बोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी, कविनगर थाने में मुकदमा दर्जगाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पीड़ित किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे पिता को आरोपी द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता के मुताबिक, आरोपी ने अदालत परिसर के बाहर और बाद में पुलिस आयुक्त कार्यालय के पास बस स्टैंड पर उन्हें व बेटी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वेव सिटी थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के राजबीर ने नशे में उनके घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस संबंध में थान...