अदालत में दुष्कर्म पीड़िता बयान से पलटी, नानक सेठ पर लगाया आरोप
जमशेदपुर, जुलाई 16 -- मानगो के चर्चित सहारा सिटी दुष्कर्म कांड में विशेष पोक्सो अदालत में मंगलवार को पीड़िता और उसकी मां की गवाही हुई। अदालत में दिए गए बयान में पीड़िता ने वर्ष 2018 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उसके साथ इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो और श्रीकांत महतो ने दुष्कर्म किया था। उसने अदालत को बताया कि इन तीनों के अलावा वह अन्य आरोपियों को नहीं पहचानती है। गवाही के दौरान पीड़िता ने अदालत में आरोप लगाया कि नानक चंद्र सेठ और उसकी बहन अनीता गणोत्रा उसे व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से विभिन्न लोगों की तस्वीरें दिखाकर उनके नाम याद करने के लिए बाध्य करते थे। उसने कहा कि यदि वह नाम नहीं बता पाती थी तो दोनों मिलकर मारपीट करते थे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि नानक चंद्र सेठ ने भी उसके साथ गलत काम किया था।
मां का बयान पीड़िता की मां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.