अदालत में गैरहाजिर रहने पर छोटा पारुलिया गांव में मां-बेटी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
घाटशिला, जून 14 -- बहरागोड़ा। न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर बरसोल पुलिस ने एक बड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के छोटा पारुलिया गांव निवासी फरार मां-बेटी, शिला महापात्र और उनकी बेटी शुभासिनी महापात्र के घर पर अदालत का कानूनी इश्तिहार (नोटिस) चिपका दिया है। यह कार्रवाई कांड संख्या 35/13 के तहत की गई है, जिसमें न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बावजूद दोनों आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रही थीं। बरसोल पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों को भी सूचित किया है और बताया कि जब कोई मुजरिम वारंट के बाद भी हाजिर नहीं होता, तो न्यायालय की अनुमति से उसके घर या सार्वजनिक स्थान पर इश्तिहार चिपकाया जाता है। इश्तिहार के माध्यम से उक्त मां-बेटी को 20 जून तक न्यायालय में हाजिर होने का अंतिम मौका दिया गया है। बरसोल पुलिस ने इसे एक गंभीर कानूनी स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.