अदालत में आजम का गवाह बोला-झूठे हैं पुलिस के आरोप
रामपुर, सितम्बर 26 -- सपा नेता आजम खान के खिलाफ शुक्रवार को डूंगरपुर प्रकरण में सुनवाई हुई। आजम खान के बचाव में उनके अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने अनवर खान को गवाही के लिए पेश किया।
गवाह का बयान गवाह ने अपने बयान में पुलिस द्वारा लगाए आरोपों का समर्थन नहीं किया और आजम खान पर लगाए आरोपों को झूठा बताया। गवाह की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। अब अभियोजन के अधिवक्ता गवाह से जिरह करेंगे। जिरह के लिए पहली अक्टूबर नियत हुई है। सुनवाई के दौरान आजम खान भी रामपुर जेल से वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए न्यायालय में पेश हुए।
मामले का संदर्भ डूंगरपुर प्रकरण वर्ष 2016 का है। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी और आजम खान कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में गरीबों के लिए आसरा आवास बनवाए थे। यहां पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे, जिन्हें सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.