नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला अदालत में निक्की हत्याकांड को लेकर गुरुवार को कंचन के बयान दर्ज होने थे, लेकिन सरकारी अधिवक्ता के कोर्ट में मौजूद नहीं होने की वजह से बयान दर्ज नहीं हुए। अब अदालत ने अगली तारीख 23 अप्रैल निर्धारित की है। दरअसल, सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को निक्की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। निक्की की बहन कंचन ने कासना कोतवाली में निक्की के पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। कासना कोतवाली ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में तीन आरोपियों को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि आरोपी विपिन अभी जेल में बंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.