लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, विजय वर्मा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिला अदालत परिसर के बाहर चल रही अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। नगर निगम और प्रशासन की टीम सुबह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बने चैंबरों, दुकानों व अन्य ढांचों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में वकील और दुकानदार सड़क पर उतर आए। कुछ लोगों ने धरना शुरू कर नारेबाजी की, जबकि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। इसी बीच स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब कई वकीलों ने अपने चैंबर अंदर से बंद कर लिए और बाहर निकलने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता अपनी बहन के साथ कमरे में बंद हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंदर पर्दा ...