अदालत ने प्रेमी जोड़े के साथ रहने को दी मंजूरी, अपहरण का मामला हुआ खत्म
बोकारो, जून 1 -- सेक्टर चार थाना क्षेत्र से 29 मई को लापता हुई युवती और उसके प्रेमी के मामले में अदालत ने दोनों के साथ रहने को कानूनी स्वीकृति दे दी है। इसके बाद सेक्टर चार पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी सह पति के साथ जाने की अनुमति दे दी। टाउन डीएसपी राजीव रंजन द्वारा सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, युवती के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर चार थाना में उसके प्रेमी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच 31 मई को युवती और उसका प्रेमी स्वयं थाना पहुंचे। पुलिस के समक्ष युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ घर से निकली थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ जीवन बिताने का निर्णय लेकर रांची स्थित एक शिव मंदिर में विवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.