फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट रितिका त्यागी ने लल्लूराम उर्फ पंकज और धर्मपाल को एक मुकदमे में दोषी करार देते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। सजा के बिंदु पर 22 जुलाई को सुनवाई होगी। मऊदरवाजा थाने के एक गांव की महिला ने 7 सितंबर 2017 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी 17 वर्षीय बंटी गांव के ही पास खेत में शौच को गयी थी। वहीं पर बाइक से उसकी बेटी को जबरन कुछ लोग बिठा ले गये। पुत्री के चिल्लाने पर जब बाइक से जबरन ले जाने वालों को आवाज दी तो वे लोग बलपूर्वक उसे साथ ले गये। पुलिस ने इस घटना में पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...