श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के एक गांव निवासी रामकुमार पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई प्रभारी अपर सत्र न्यायाधीश अनन्य रूप से पाक्सो कोर्ट पर चल रही थी। इस मामले में जमानत के लिए आरोपी ने अर्जी दी थी। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...