अमरोहा, जनवरी 7 -- मुकदमे की पैरवी के लिए अदालत में जा रहे अधिवक्ता की जेब से पर्स चोरी हो गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। स्थानीय निवासी अंकित कुमार गुप्ता पेशे से अधिवक्ता हैं। बीती तीन जनवरी को वह एक मुकदमे में पैरवी के लिए अदालत गए थे। उसी दौरान किसी उचक्के ने उनकी जेब में रखा पर्स निकाल लिया। अंकित के मुताबिक पर्स में 15 हजार रुपये, आईडी, विजिटिंग कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सीओ अवधभान भदौरिया ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...