अदालत के रिकॉर्ड रूम में आग से छत गिरी, फाइलें जलीं
गुड़गांव, मई 25 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। राजीव चौक स्थित मिनी सचिवालय के समीप जिला अदालत के रिकॉर्ड रूम में रविवार सुबह दस बजे भीषण आग लग गई। आग से हजारों फाइलें जलकर खाक हो गई। लपटें इतनी तेज थी कि भवन का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। सूचना मिलने पर दमकम विभाग की बीस से अधिक गाड़ियां मौके पहुंची। करीब नौ घंटे के बाद शाम सात बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग फिर से न भड़के इसके लिए दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी अदालत परिसर में तैनात है। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में जली फाइलों से अदालत में चल रहे मुकदमे प्रभावित होंगे। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम जिला कोर्ट में भीषण आग, रिकॉर्ड रूम खाक; कितने दस्तावेज बचे? होगी जांच दमकल विभाग के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि भीम नगर के दमकल केंद्र में सुबह जिला अदालत में आग लगने की सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.