रायपुर, सितम्बर 16 -- छत्तीसगढ़ में 13 साल पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए भीषण नक्सली हमले में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। साल 2013 में हुई वारदात को लेकर बुधवार को स्पेशल NIA कोर्ट का फैसला आ गया, जिसमें अदालत ने सभी 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई। हालांकि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने इसे अधूरा न्याय बताया है। उनका कहना है कि सजा तो सिर्फ प्यादों को मिली है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता तो अब भी आजाद घूम रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी जांच में लगातार अड़ंगा अटकाते रहने और जांच नहीं होने देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि कोर्ट के फैसले से उनकी सोच नहीं बदलने वाली। इस बारे में शेयर की एक सोशल मीडिया पोस्...