औरंगाबाद, फरवरी 17 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। कारकाट सांसद राजाराम सिंह को पुराने मामले में अदालत से बरी होने से समर्थकों में खुशी है। जिला न्यायालय के फैसले के बाद मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि अदालत के निर्णय से लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया ने यह साबित कर दिया कि कानून के सामने सत्य की जीत होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है और संविधान इसी भावना को मजबूत करता है। उन्होंने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि नागरिक अधिकारों की रक्षा न्यायपालिका की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आरा सांसद सुदामा प्रसाद, किसान महासभा के जिला सचिव कामता यादव, प्रखण्ड सचिव चन्द्रमा पासवान, प...