अदालत के आदेश पर मां-बेटे की पिटाई का मुकदमा
कौशाम्बी, मार्च 24 -- करारी कस्बे के नेता नगर मोहल्ले की सुमन देवी पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2022 की शाम उसका चार वर्षीय बेटा दरवाजे के सामने खेल रहा था। इस दौरान उसने शौच कर दिया। इसको लेकर पड़ोसन रेहाना ने अपनी बेटी रानी के साथ मिलकर उसे पीट दिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी रेहाना ने बेटी के साथ ही पति रियाज व बेटे मेराज और गुलफाम के साथ मिलकर उसको भी पीटा। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट का सहारा लिया गया। करारी इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया का कहना है कि अदालत के आदेश पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम करा दिया गया है। इसकी विवेचना डीएसपी मंझनपुर करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.