कौशाम्बी, मई 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 10 नवंबर 2025 को वह रिश्तेदार के यहां दावत खाने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में खड़ी होकर साधन का इंतजार कर रही थी। तभी चरवा के बरौलहा गांव निवासी सतीश यादव ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दे दी।आरोप है कि सतीश महिला को मौली तिराहा की ओर निर्जन स्थान पर ले गया। वहां उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। गले में रही सोने की चेन भी छीन ली। इस दौरान विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर गुरुवार को मुकदमा कायम कर कोखराज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। ...