अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेंट्रल थाना पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ चोरी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, महमूदपुर निवासी राजबीर ने अदालत में दायर शिकायत में आरोप लगाया था कि साझेदारी खत्म होने के बाद आरोपियों ने अजरोंदा स्थित उसके कार्यालय का ताला तोड़कर एसी, फर्नीचर, इन्वर्टर, बैटरी, एलईडी, लैपटॉप, दस्तावेज, चेकबुक और हस्ताक्षरित खाली चेक भी चोरी कर लिए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.