अदालत के आदेश पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- रकेहटी के शिवपुरी मोहल्ले के मनोज ने अदालत में दी गई याचिका में कहा है कि आठ अप्रैल 2026 को उसके मोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से कई बार फोन आया। फोन करने वाले ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कहा कि वह केवल पंद्रह दिन ही जिंदा रहेगा। इसके बाद उसे मार दिया जाएगा। नौ अप्रैल को भी उसे धमकी भरा फोन आया। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मनोज के मुताबिक थाने में शिकायत देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसपी को शिकायत भेजने के बाद अदालत में याचिका दायर की। अदालत के आदेश पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.